MS Power Point क्या है ? | MS Powerpoint kya hai in hindi

नमस्कार साथियों आज हम लोग जानेंगे माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट के बारे में आप में से काफी सारे लोग एसे है जो MS Power Point के बारे में जानते होंगे लेकिन आप में से काफी सारे लोग एसे भी जो लोग अभी भी पॉवर पॉइंट के बारे में नहीं जानते है | इस पोस्ट के अन्दर आप को MS POWER POINT की पूरी जानकारी मिलेगी आप पूरी जानकारी को ध्यान से और आराम से पढ़े |




माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट क्या है ?


माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनाया गया एक बहुत ही Power full Presentation तैयार करने वाला प्रोग्राम है ! जो की माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ( MS OFFICE ) के अंतर्गत ही आता है इसे अलग से इनस्टॉल करने के जरूरत नहीं होती है |

वर्तमान समय में पॉवर पॉइंट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए किया जाता है Power Point का इस्तेमाल करके हम Slide Show, Animation Video, Presentation के साथ-साथ और भी बहुत सारी चीजे पॉवर पॉइंट में बना सकते है |

Office Button

Office Button माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट में एक महत्वपूर्ण बटन होता है, जो पॉवर पॉइंट विंडो में बाए कोने में होता है | इस में ढेर सारे ऑप्शन होते है जैसे - save, open, new, print, save as, etc.

Quick Access Tool Bar

Quick Access Tool Bar ऑफिस बटन के ठीक दाये होता है इस बार में जरूरी शॉर्टकट ऑप्शन होते है आप चाहे तो इसमें और भी ऑप्शन को जोड़ सकते है और बाद में उन्हें हटा भी सकते है |

Title Bar

माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट विंडो में सबसे उपरी सतह पर एक सफ़ेद रंग की पट्टी होती है जिसे टाइटल बार कहाँ जाता है | जब हम पॉवर पॉइंट की नई फाइल खोलते है तो इसमें Presentation-1 - Microsoft Power Point लिखा होता है |  

Menu Bar/ Ribbon 

Title Bar के ठीक निचे की पट्टी को Menu Bar कहाँ जाता है वर्तमान समय में Menu Bar को Ribbon में बदल (Convert)  कर दिया गया है जिसमे अलग अलग Tab बना दिया गया है जैसे - Home , Insert , Design , Animation , Slide Show , Review , View Tab दिए गए है और हर तब में अलग अलग टूल्स दिए गए गये होते है तो आपके काम को बहुत ही आसान बनाते है |

Minimize Button

यह बटन माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट विंडो में ऊपर दाये तरफ होता है जिसपर क्लिक कर के हम पॉवर पॉइंट की विंडो को टास्कबार पर मिनीमाइज कर के रख सकते है |

Maximize बटन

Maximize का बटन Minimize बटन के ठीक बगल में पाया जाता है इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट की विंडो को बड़ी कर सकते हो |

Close Button

Minimize तथा Maximize ऑप्शन के ठीक दाये तरफ क्लोज का ऑप्शन होता है इस पर क्लिक कर के हम पॉवर पॉइंट की विंडो को बंद करते है | 

Slide Area

स्लाइड एरिया वह स्थान होता है जहाँ पर हम अपनी स्लाइड को बनाते है इसे सामान्य भाषा में स्लाइड भी कहाँ जाता है |




अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करें और नीचे कमेंट करना जा भूले 🤗🙏

Post a Comment

0 Comments