MS Word क्या है ? | What is MS Word in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की जानकारी हिंदी में

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का आज की नई पोस्ट के अंदर। आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि एम एस वर्ड क्या है ?What is MS Word अगर आपको भी MS Word के बारे में नहीं पता है। तो बस इस पोस्ट को आप पूरा पढि़ए। इस पोस्ट के अंदर आपको MS Word के बारे में कंप्लीट जानकारी मिलेगी। अक्सर लोग एमएस वर्ड क्या है? सर्च करते रहते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सही और सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन आपको इस पोस्ट के अंदर। एमएस वर्ड की कंप्लीट और एकदम सही सटीक जानकारी मिलेगी।




एमएस वर्ड क्या है? What is MS Word In Hindi

एम एस वर्ड का पूरा नाम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड है। इसे Microsoft Company ने बनाया है ये MS Office के अंतर्गत आता है | यह एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है। जिसमे हम डॉक्यूमेंट बना सकते हैं। कोई भी Form बना सकते हैं। रिज़्यूमे बना सकते हैं Letter, Logo डिजाइन। बुक का कवर। E Book आदि इसके अलावा और भी बहुत सारी चीजे एम एस वर्ड में बनाई जा सकती है।




ऑफिस बटन (Office Button)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सबसे ऊपर बाए कोने में ऑफिस बटन होता है | इस बटन पर क्लिक करने से इसमें ढेर सारे कमांड खुल जाते है जैसे - Save, Open, New, Print, Save as etc.


Title Bar ( टाइटल बार )

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word ) में सबसे ऊपरी सतह पर एक पतली सी पट्टी होती है। जिसमें डॉक्यूमेंट का नाम, Document 1 लिखा होता है। और साथ में उसी पट्टी में दाहिनी तरफ मिनीमाईज, मैक्सिमाइज। क्लोज़ के बटन होते है | और उसी पट्टी में बाएं तरफ। Quick Access Toolbar ( क्विक एक्सेस टूलबार ) होता है। उसी पट्टी को टाइटल बार ( Title Bar ) कहा जाता है।

Menu Bar ( मेनूबार )

Title Bar के ठीक निचे की पट्टी को Menu Bar कहाँ जाता है वर्तमान समय में Menu Bar को Ribbon में बदल (Convert)  कर दिया गया है जिसमे अलग अलग Tab बना दिया गया है जैसे - Home Tab, Insert Tab, Page Layout Tab, References Tab, Mailings Tab, Review Tab, View Tab दिए गए है और हर तब में अलग अलग टूल्स दिए गए गये होते है तो आपके काम को बहुत ही आसान बनाते है |


Rular Line ( रूलर लाइन )

MS Word में दो रूलर लाइन होती है एक पेज के उपर की तरफ और दूसरी पेज के बाये तरफ Rular Line हमारे पेज की मार्जिन को दर्शाता है और साथ ही पेज की लम्बाई और चौड़ाई को भी दर्शाता है और अपनी जरूरत के अनुसार इसे छुपा भी सकते हो और ला भी सकते हो |


Work Area या Page 

Ms Word में जहाँ पर हम लोग काम करते है उसे पेज या वर्क एरिया कहते है इसी में हमारा कर्सर भी कड़ी लकीर की तरह टिमटिमाता है ये by default सफ़ेद रंग का और letter size में होता है |


Status Bar ( स्टेटस बार )

ये MS Word स्क्रीन में सबसे नीचे होता है जिसमे डॉक्यूमेंट से सम्बंधित सूचनाये होती है जैसे - Page Number, Word Count, View Layout, Zoom Slider etc. होते है |


Scroll Bar ( स्क्रॉल बार )

MS Word में दो स्क्रॉल बार पाए जाते है स्क्रॉल बार से हम MS Word में पेज को ऊपर-नीचे, दाये-बाये, करने के लिए इस टूल का प्रयोग होता है बस इस पे आप अपना माउस पॉइंटर ले जाये और माउस की लेफ्ट बटन को क्लिक करके उपर-नीचे, दाये-बाये कर सकते हो |


ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गये विडियो को देखे 👇😇

Post a Comment

0 Comments