नमस्ते भाई लोग आज के इस पोस्ट में हम लोग जानेंगे की CPU क्या है ? और CPU के कितने प्रकार होते है ? जब हम लोग कंप्यूट फंडामेंटल सीख रहे होते है तो CPU के बारे में बताया जाता है की CPU क्या है और कितने प्रकार के होते है लेकिन अगर आप को इस के बारे में अभी तक जानकारी है की CPU क्या होते है और CPU के कितने प्रकार होते है तो इस पोस्ट को पूरा पढिये आपको CPU के बारे में पूरी कम्पलीट जानकारी मिल जाएगी |
CPU क्या है ? What is CPU
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है इसे प्रोसेसर (Processor) भी कहा जाता है यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है CPU हमारे द्वारा दिए गए डाटा को प्रोसेस करता है और हमें आउटपुट देता है |
CPU के कितने भाग होते है ? How many part of CPU
CPU के मुख्य रूप से दो भाग होते है
1. ALU ( Arithmetic Logic Unit)
2. CU (Control Unit)
1. ALU ( Arithmetic Logic Unit ):- ALU का पूरा नाम अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट होता है इस का इस्तेमाल कंप्यूटर में गणितीय क्रियाओ को करने के किये किया जाता है हमारे कंप्यूटर में जो भी गणितीय कार्य किये जाते है वो सब ALU के द्वारा ही कराये जाते है जैसे :- जोड़ , घटाव ,गुणा , भाग आदि
2. CU (Control Unit) :- कण्ट्रोल यूनिट का काम कंप्यूटर में सभी कामो को कण्ट्रोल करना होता है कंप्यूटर में हम जो भी काम करते है उसे कण्ट्रोल करने का काम CU यानि की Control Unit करता है
CPU के कितने प्रकार होते है
इस समय CPU के कुल चार प्रकार है
1. Single Core
2. Dual Core
3. Quad Core
4. Octa Core
आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में जीतना ज्यादा कोर का प्रोसेसर होता आप का कंप्यूटर उतना ही ज्यादा तेज काम करेगा
1. Single Core : इस प्रोसेसर में सिंगल कोर होने के कारण ये एक बार में एक ही काम करते है |
2. Dual Core : Dual Core के Processor में दो Core होते है और ये प्रोसेसर एक बार में एक से ज्यादा काम कर सकते है |
3. Quad Core : Quad Core के प्रोसेसर में चार Core होते है और इसमे एक ही समय पर चार से ज्यादा कामो को एक साथ कर कर सकते है |
4. Octa Core : Octa Core के प्रोसेसर में आठ कोर होते है और इसमें एक ही साथ आठ से ज्यादा कामो को कर सकते है |
अगर आगे भी प्रोसेसर के Core आते है तो उसे Multi Core Processor के नाम से जाना जायेगा
0 Comments
कृपया कमेंट बॉक्स में Spam Link ना डाले